कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) द्वारा सहकारिता सशक्तिकरण अभियान का आयोजन
विदिशा l कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको), विदिशा द्वारा गुलाबगंज बैंक शाखा, जिला विदिशा में सहकारिता सशक्तिकरण अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को सहकारिता क्षेत्र, सहकारी संस्थाओं की भूमिका तथा भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सहकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, श्री ध्रुव कुमार झारिया जी –डीआरसीएस, विदिशा, श्री कैलाश यादव जी – सर्किल ऑफिसर (सहकारिता), ग्यारसपुर, श्री किशोर कुमार अहिरवार जी – सहकारिता निरीक्षक, गुलाबगंज क्षेत्र, श्री माधो सिंह ठाकुर जी – शाखा प्रबंधक, गुलाबगंज बैंक शाखा, श्री बृजेश शर्मा जी – बैंक पर्यवेक्षक, गुलाबगंज, श्री शिवराज ठाकुर जी – प्रबंधक, बरीघाट सहकारी समिति.
इस अवसर पर गुलाबगंज बैंक शाखा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों के अनेक किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन विकाश राणा (क्षेत्रीय प्रतिनिधि प्रशिक्षु), कृभको, विदिशा द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए कृभको के स्वर्णिम इतिहास, कार्यप्रणाली तथा सहकारिता क्षेत्र में संस्था के महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे "सहकारिता सप्ताह" के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी भी उपस्थित किसानों को दी।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री ध्रुव कुमार झारिया जी (डीआरसीएस, विदिशा) ने सहकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, सहकारी समितियों की भूमिका, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा सहकारिता के माध्यम से कृषि एवं ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। अन्य अतिथियों ने भी किसानों को सहकारी संस्थाओं से जुड़कर अधिकतम लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विकास राणा (क्षेत्रीय प्रतिनिधि प्रशिक्षु), कृभको, विदिशा द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित किसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


