सीहोर के इछावर नगर परिषद के विकास के दावों की कलई खोलकर रख दी है। नगर का प्रमुख पान चौराहा और उसके आसपास का पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि सड़कें अब राहगीरों के चलने लायक नहीं, बल्कि नाव चलाने लायक तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। नगर परिषद की इस घोर लापरवाही और जलभराव की समस्या के खिलाफ आज वार्ड पार्षद जुनैद खान (सोनू) ने एक बेहद अनोखा और कड़ा विरोध दर्ज कराया।
​पार्षद जुनैद खान ने घुटनों तक भरे गंदे पानी के बीच सड़क पर बाकायदा नाव चलाई। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया, वहीं स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।