दूध तलाई से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हरित भारत का संकल्प
राजगढ़ l मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भैंसवामाता क्षेत्र स्थित पवित्र दूधतलाई में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि - विधान से पूजन - अर्चन कर प्रदेश की सुख - समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।पूजन के उपरांत उन्होंने हरित भारत का संदेश देते हुए बेलपत्र का पौधरोपण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तकनीकी शिक्षा वकौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भरता की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ब्यावरा की पर्यावरण प्रेमी संरक्षण समिति द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट से तैयार किए जा रहे ईको ब्रिक्स की सराहना करते हुए इसे जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण का अनुकरणीय मॉडल बताया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लखपति दीदी समूहों को 11 इलेक्ट्रिक वाहनों का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता जैसे अभियान जनसहभागिता से ही सफल होंगे।


