गुना l राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS), नई दिल्ली के निर्देशानुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस), गुना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षक (टीजीटी संस्कृत) के रिक्त पद पर भर्ती हेतुदिनांक 6 जुलाई 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, गुना में आयोजित साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

 अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव तथा अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियों के साथ स्वप्रमाणित छायाप्रतियां भी साथ लानी होंगी।विद्यालय प्रबंधन ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।