सहजता और सरलता के प्रतिमान हैं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
भोपाल। एक ऐसा नेता जो प्रदेश के लोगों को अपना परिवार मानता है, एक ऐसा नेता जो लोगों की मदद करने में नंबर वन ,कार्यकर्ताओं की फिक्र करने में नंबर वन ,वाणी की मधुरता में भी नंबर वन ,विकास कराने में भी नंबर वन, लोकप्रियता में भी नंबर वन और चुनाव प्रबंधन में भी नंबर वन है । जिसके दरवाजे हमेशा सबके लिए खुले हैं जी हां हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की ... जिनके लाखों चाहने वाले हैं जो जाति और धर्म से परे बिना भेदभाव किये अनवरत् सब की सेवा करते जा रहे हैं , जिसे सबकी फिक्र है ,जिसका पूरा दिन ही लोगों की सहायता करने में कब निकल जाता है उन्हें पता ही नहीं चलता । जब अंधकार से लड़ने का संकल्प कोई कर लेता है। तब एक अकेला दीपक ही सब अंधकार हर लेता है।। उपरोक्त पंक्तियां उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पर सटीक बैठती हैं । मालवा अंचल का यह दीपक अपने उजास से लोगों के जीवन में व्याप्त अंधेरे रूपी समस्याओं को दूर करने का संकल्प लेकर निरंतर कार्य कर रहा है। जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं । वे 1990 से निरंतर चुनाव जीत रहे हैं ,2023 में वे 59000 वोटो से जीतकर सातवीं बार विधानसभा पहुंचे हैं । वर्तमान में वे मध्यप्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं एवं उनके पास वित्त ,आबकारी और वाणिज्य कर जैसे महत्वपूर्ण विभाग है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के अनुसार मध्यप्रदेश की राजस्व प्राप्तियां सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) की तुलना में अधिक तेजी से बढी़ हैं। यह वृद्धि मुख्यरूप से जीएसटी ,आबकारी और व्यापार करों की प्रभावी वसूली के करण संभव हुई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में अधोसंरचना विकास को नई गति मिली है और निवेश का माहौल लगातार बेहतर हुआ है। स्वयं नीति आयोग द्वारा जारी दूसरी फिस्कल हेल्थ इंडेक्स रिपोर्ट में राज्य के वित्तीय प्रबंधन और राजस्व वृद्धि का सकारात्मक मूल्यांकन हुआ है । राज्य सरकार विकास को गति देने के लिए पूंजीगत व्यय को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अधोसंरचनात्मक विकास के लिए पूंजीगत व्यय एक लाख करोड़ रुपए से भी अधिक होने का अनुमान है, जो एक नया कीर्तिमान होगा । राज्य में सड़कों, स्कूलों ,अस्पतालों, पेयजल और सिंचाई परियोजना के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है । देवड़ा का कहना है कि मध्यप्रदेश दूरदर्शी आर्थिक नीतियों के साथ संतुलित और समावेशी विकास का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है । मध्यप्रदेश योजनाबद्ध संतुलित और परिणामोन्मुख विकास पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है । कृषि से उद्योग ,सेवा से सामाजिक क्षेत्र और वित्तीय अनुशासन से सुशासन तक प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति कर रहा है । भारत को विश्व की मजबूत अर्थव्यवस्था बनने में मध्यप्रदेश पूरी क्षमता के साथ तैयार खड़ा है । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने आर्थिक समृद्धि के लिए जो कदम उठाए हैं उनके परिणाम अब मिलने शुरू हो गए हैं । मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने डिजिटल क्रांति के माध्यम से लोन, मुख्तयारनामा, माइनिंग लीज, हलफनामा जैसी 75 से भी अधिक सेवाओं के लिए साइबर पंजीयन प्रारंभ किया है । जो संकल्प की सिद्धि का जीवंत प्रमाण है । मध्यप्रदेश की बजटीय विश्वसनीयता और व्यय की गुणवत्ता को स्वयं नीति आयोग एवं भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा भी सराहा गया है ।कई बार ऐसे मौके आते हैं जब कार्यकर्ताओं के हौसले बढ़ाने, उन्हें मार्गदर्शन और सहयोग देने की जरूरत पड़ती है ऐसे में जो नेता कार्यकर्ताओं के साथ कदमताल करते नजर आता है, उस नेता का नाम है जगदीश देवडा़l उनमें कार्यकर्ताओं को जोड़े रखने की अद्भुत क्षमता है वह प्रत्येक कार्यकर्ता से ना सिर्फ पारिवारिक संबंध रखते हैं बल्कि उन संबंधों को निभाते भी हैं, वह प्रत्येक कार्यकर्ता के सुख-दुख के साथी हैं l सकारात्मक सोच रखने वाले उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा़ के लाखो चाहने वाले भी हैं जो उन्हें राजनैतिक ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत कारणों से भी अपने परिवार का सदस्य मानते हैं l विभिन्न पार्टियों, पार्टीगत व प्रथक - प्रथक सिद्धांत वाली राजनीति में और गैर भाजपाई राजनैतिक सर्किल में भी उनकी यह गुडविल सर्व स्वीकार्य है l उनका जैसा नाम है लगभग वैसा ही काम है l देवडा़ सहज-सरल और सौम्य स्वभाव के धनी है। हों भी क्यों ना, आखिर यही तो लक्षण है 'जगदीश' होने के। उनका यही व्यवहार आमजन की समस्या दूर करने में कारगर साबित होते रहा है। राष्ट्रवाद के विराट हस्ताक्षर ,भाषण कला के मर्मज्ञ, प्रखरवाणी, समाज के हर पहलू पर नजर, सत्ता और संगठन में अपनी बात बेबाक तरीके से रखने वाले उपमख्यमंत्री जगदीश देवडा़ अपने उजास से सदैव दूसरों को आलोकित करते रहते हैं l उनका हमेशा से यही मानना रहा है कि जब तक निचले तबके के लोग उन्नति नहीं करेंगे तब तक प्रदेश पूर्ण रूप से समृद्ध नहीं होगा। उनके व्यक्तित्व में जहां एक ओर कर्म की निरंतरता है, तो वहीं दूसरी ओर कर्तव्य की भव्यता भी है। यही वजह है कि भाजपा के इस स्तंभ को असाधारण होते हुए भी हर वर्ग में साधारण व्यक्ति की तरह देखा जाता है। छोटों और बड़ों का सम्मान करना उनका गुण है और कार्यकर्ता के आत्मसम्मान के लिए लड़ जाना उनका दिव्य गुण। राजनैतिक जीवन में उन्होने कभी अपने सिदधांतो से समझौते नहीं किए। जो मिला अपनी योग्यता और प्रखरता से। न कभी झुके, न समझौते किए। "वसुदैव कुटुम्बकम्" के वेद मंत्रों पर चलने वाले उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा़ को जन्म दिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप शतायु हों...


