|बैतूल l को सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत“पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी" के तहत  बैतूल जिला-बैतूल(म.प्र.) सामूहिक चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रदीप गरेवाल जी(जिला विपणन अधिकारी,मार्कफेड बैतूल) रहे। विशेष अतिथि श्री अमित वर्मा जी(शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खेडीकोर्ट) एवं श्री नीलेश जी(शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बडोरा) रहे।
सर्वप्रथम पुष्प गुच्छ के साथ सभी अतिथियों का कृभको की ओर से स्वागत किया गया। श्री गरेवाल जी द्वारा जिले में खाद की वास्तु स्थिति से अवगत कराया साथ ही ई-विकास प्रणाली की सामान्य जानकारी दी गयी। श्री वर्मा जी द्वारा कृभको के उत्पादों की सराहना की ओर समिति प्रबंधको से निवेदन किया कि कृभको के उत्पादों को समिति स्तर से किसानों तक पंहुचाये। श्री नीलेश जी द्वारा समितियों को वसूली के प्रति विशेष ध्यान देने की सलाह दी गयी ओर कृभको के मक्का भुगतान को समय से करने को कहा गया। मेरे द्वारा सहकारिता क्षेत्र में कृभको की भूमिका के बारे में बताया गया साथ ही कृभको के उत्पादों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा कृभको की आगामी एन.पी.के. 10.26.26 की रेक के भंडारण के लिए जिला विपणन अधिकारी एवं शाखा प्रबंधक महोदय से निवेदन किया गया ताकि मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रों ओर समितियों में जगह की व्यवस्था सुचारू रूप से हो सके । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार हरीश धाकड़, क्षेत्रिय प्रतिनिधि बैतूल द्वारा किया गया।