फायरिंग कर मोटर सायकिल से आए लुटेरों ने बंदूक की नोंक पर की लूट
बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र के लांजी-आमगांव मार्ग पर 28 जून की रात तकरीबन नौ बजे बंदूक की नोंक पर लूट का मामला सामने आया है। जिसमें कामना ज्वेलर्स के संचालक सराफा व्यापारी कपिल आसटकर से तकरीबन 8 लोगो ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया। जब वह रात्रि में अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे।
पीड़ित कपिल आसटकर ने बताया कि दुकान बंद कर प्रतिदिन की तरह, दुकान में रखे कीमती सोने और चांदी के जेवर दो थैलों में भरकर अपने घर लेकर जा रहा था। अभी वह घर के पास के मोड़ पर पहुंचकर घर की गली में मुड़ ही रहा था कि दो मोटर सायकिल से आए लूटेरे ने उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि जब लूटेरे, मुझसे, थैला छिनने में सफल नहीं हो सके तो उन्होंने साथ लाई बंदूक से फायरिंग की और एक ने मेरे सिर पर सात से आठ बार लट्ठ से मारा।


