जानिए सिया गोयल और केतन अग्रवाल की कुंडली में कितने गुण मिले थे
पुणे के केतन अग्रवाल और सिया गोयल की शादी तय होने से पहले कुंडली मिलाई गई थी,ज्योतिषियों ने बताया था कि केतन का देवगण और सिया का मनुष्यगण होने की वजह से दोनों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा,दोनों के 36 में से 27 गुण मिले थे l
इधर, मर्डर केस की जांच कर रही पुलिस का दावा है कि सिया और उसके साथी चेतन चौधरी ने हत्या से पहले तीन बार कोशिश की थी, दोनों ने पुणे में अपने घर के पास एक अज्ञात जगह पर केतन को खाई में धक्का देने की रिहर्सल भी की थी, अब पुलिस उस जगह की जांच करेगी l
सिया और चेतन फिलहाल वडगांव मावल पुलिस की हिरासत में हैं,दोनों से पूछताछ चल रही है, सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में चेतन बेचैन है और पूछताछ के दौरान कई बार रो पड़ा, वहीं, सिया शांत है, लेकिन जांच में सहयोग नहीं कर रही...!!


