मंत्री लखन पटेल और मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया
भोपाल । मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं मंत्री श्री लखन पटेल ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं मंत्री श्री लखन पटेल ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद कर उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिन जनसमस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया जा सका, उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया है। मंत्रीद्वय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी जनसमस्याओं को समझा और उन्हें शीघ्र समाधान दिलाने का आश्वासन दिया।


