गुना शिवपुरी संसदीय सीट हमेशा से महल के पास रही है 2019 बात को  ध्यान रखते हुए विधायक ने महाराज को साबधान होने को कहा है l
गुना के भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो स्पष्ट तौर पर कह रहे हैं कि हमने तो कई बार कार्यक्रमों के मंच पर अपने भाजपा के नेता महाराज (ज्योतिरादित्य सिंधिया) को समझाया कि वो चापलूसों व चाटुकारों से बचें। अब वो जब नहीं समझ रहे तथा उनके बीच में ही फंसे हैं, तो हम कहां तक उन्हें बचाएं। 
वीडियो में विधायक पन्नालाल शाक्य कह रहे हैं कि हमने तो मंच पर महाराज से कहा था कि यह क्या व्यवस्था है। जब एक महिला खाद के लिए लाइन में लगी हुई मर जाती है, तो उसकी झूठी रिपोर्ट बनाकर पेश कर दी जाती है कि वो हार्ट अटैक से मर गई। विधायक ने कहा कि हमने तो समय-समय पर उन्हें चेताया कि चाटुकारों व चापलूसों से बचकर रहें, अब वो नहीं बचना चाहते तो हम क्या करें। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि Indiatv18.com नहीं करता l