कृभको द्वारा सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत सहकारिता संगोष्ठी का आयोजन
दतिया l दिनांक 01.07.2026 को कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड दतिया द्वारा सहकारिता सप्ताह अंतर्गत सहकारिता संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुख्यालय भवन मे जिला - दतिया पर आयोजित में किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमन सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक , दतिया , विशेष अतिथि श्री नरेन्द्र सिंह परमार , जिला विपणन , अधिकारी मार्कफेड जिला दतिया सहकारी केंद्रीय बैंक, श्री भानु खरे, फील्ड प्रबंधक श्री चेतन श्रीवास्तव विपणन प्रबंधक ,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, दतिया, एवं दतिया ज़िले अंतर्गत शाखा प्रबंधक एवं सहकारी बैंक के के कर्मचारी उपस्थित रहे । इसके साथ साथ श्री अभिषेक मोदी क्षेत्रीय अधिकारी कृभको ग्वालियर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया
कृभको का परिचय एवं कृभको उत्पादों की जानकारी दी गई, एवं ई विकास प्रणाली विस्तृत चर्चा एवं सावधानियां कृभको द्वारा समय समय पर नवीन उत्पादों को विपणन के क्षेत्र में किसानों की खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए कम लागत में अधिक उत्पादन पर जोर दिया गया।
कृभको कार्यक्रम में उपस्थित श्री नरेन्द्र सिंह परमार जिला विपणन अधिकारी, मार्कफेड, दतिया द्वारा कृभको के उत्पादों को समिति स्तर पर भंडारण एवं विक्रय हेतु दतिया समितियों को सलाह दी जिससे समितियों को वित्तीय लाभ तथा किसानों को समिति के माध्यम से अच्छे उत्पाद मिल सके
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक , दतिया द्वारा सहकारिता मंत्रालय द्वारा समय के साथ पैक्स के लिये चलाई जा रही नवीन योजनाओं के जानकारी साझा की और संस्थाओं को सुद्रण बने हेतु नवागत विचारों को साझा किया तथा साथ मैं कृभको द्वारा चलाए जा रहे सहकारिता क्षेत्र में कार्यक्रमों की सराहना व्यक्त की l
कार्यक्रम में सहकारी बैंक, के शाखा प्रबंधकों दतिया के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
कार्यक्रम के अंत में आभार एवं धन्यवाद व्यापक वीरेंद्र सिंह यादव कृभको दतिया द्वारा किया गया।


