जबलपुर प्रवास पर आये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज एक अलग अंदाज देखने मिला। मुख्यमंत्री डॉ यादव ईंधन बचाने का संदेश देने डुमना एयरपोर्ट से अपनी पूरी टीम के साथ एक 'ट्रैवलर' वाहन में बैठकर मानस भवन पहुँचे, जहाँ वे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दादा ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में आयोजित गौरव शिखर सम्मान समारोह में शामिल हुये।

मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ ट्रेवलर वाहन से लोक निर्माण मंत्री श्री  राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक डॉ अभिलाष पांडे एवं श्री नीरज सिंह, जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन, जेडीए उपाध्यक्ष श्री प्रशांत केशरवानी, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, भाजपा के दिव्‍यांगजन प्रकोष्‍ठ के प्रदेश अध्‍यक्ष श्री संदीप रजक, नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) श्री राजकुमार पटेल, पूर्व मंत्री श्री शरद जैन, श्री पंकज दुबे भी समारोह स्थल पहुंचे।