सोनम रघुवंशी मामले में बड़ा अपडेट : राजा रघुवंशी के परिजन भी हार मानने वाले नहीं
इंदौर l मेघालय हाई कोर्ट के फ़ैसले पर राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी का कहना है कि , "हम सोनम की ज़मानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे और जल्द ही याचिका दायर करेंगे। अभियोजन पक्ष द्वारा मामले को संभालने के तरीके पर असंतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि उनका परिवार न्याय के लिए कानूनी लड़ाई खुद लड़ेगा और एक प्राइवेट वकील रखेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी भी यह समझ नहीं आ रहा है कि मेघालय पुलिस सोनम को गिरफ़्तार करते समय गिरफ़्तारी के आधार के बारे में जानकारी न देकर कानूनी चूक कैसे कर सकती है।


