जबलपुर। जिले में मानसून की पहली तेज बारिश ने ही जनजीवन को प्रभावित कर दिया। बेलखेड़ा से बरमान जाने के दौरान कटाव नाला उफान पर होने के बावजूद एक बोलेरो वाहन नाला पार करने की कोशिश में तेज बहाव की चपेट में आ गया। हादसे में बोलेरो सवार 45 वर्षीय रवि पिल्ले, निवासी सदर जबलपुर, की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच अन्य लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई।