रेत के अवैध खनन और भंडारण पर माइनिंग विभाग ने की बड़ी चोट
मध्यप्रदेश मे रेत खनन पर रोक लगने के बाद भी रेत माफिया रेत का भंडारण कर रहे है ऐसा ही मामला भिंड के लहार थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी मटियावली में सरकारी हाई स्कूल का मैदान अवैध रेत भंडारण का अड्डा बना मिला। सूचना मिलने पर माइनिंग विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 400 ट्रॉली अवैध रेत जब्त की। हालांकि, जब्त रेत को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के बजाय अधिकारियों ने उसे लोडर से मैदान में ही फैला दिया। करीब 10 लाख रुपए कीमत की रेत को लेकर हुई इस कार्रवाई पर अब सवाल उठ रहे हैं l


