मुख्यमंत्री की आम सभा के एक दिन पहले लगे नारे गली-गली में शोर है, गायत्री शर्मा चोर है
शिवपुरी में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के खिलाफ पार्षदों का विरोध बढ़ते ही जा रहा है , 5 जुलाई को शिवपुरी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की आमसभा होना है l इससे ठीक एक दिन पहले पार्षदों द्वारा जुलूस निकाला गया और उस जुलूस में नारे लगाए गए "गली-गली में शोर है गायत्री शर्मा चोर है" काफी दिनों से नगर पालिका अध्यक्ष की खिलाफत जारी है परंतु नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा की पकड़ मजबूत होने के कारण उन पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है जिससे पार्षदों का गुस्सा और ज्यादा बढ़ते जा रहा है आज जो सड़क पर भी दिखा l मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की आम सभा के एक दिन पहले हुए इस प्रदर्शन ने स्थानीय प्रशासन और जिला भाजपा की नींद उड़ा दी है l सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव द्वारा अनुशासनहीनता के आरोपों को लेकर कुछ पार्षदों को कारण बताओ नोटिस जारी किये
गए हैं l


