कटनी  - कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा अंतर्गत आत्मा मैनेजमेंट कमेटी की बैठक बुधवार 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे से कार्यालय परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय में आयोजित की गई है। परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने उप संचालक कृषि, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें, सहायक संचालक उद्यान, सहायक संचालक मत्स्य, कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरौंध, जिला नाबार्ड अधिकारी एवं जिला लीड बैंक अधिकारी से आयोजित बैठक मे निर्धारित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।