मुंबई l बॉलीवुड सुपर स्टार अजय देवगन की लोकप्रिय फिल्म 'दृश्यम 3' गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दर्शकों ने खुली बाहों से फिल्म का स्वागत किया। फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज के दूसरे ही दिन 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई। तीसरे दिन इसकी कमाई 150 करोड़ रुपये पार हो चुकी है। कल रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा लेते हुए इसने 61 करोड़ रुपये का कारोबार किया।