G20 बैठक का ट्रंप के मंत्री मार्को रुबियो ने किया बॉयकाट

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दक्षिण अफ्रीका में आगामी जी20 बैठक में शामिल नहीं होंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अफ्रीकी देश को वित्त पोषण में कटौती करने की धमकी के कुछ दिनों बाद शीर्ष अमेरिकी राजनयिक की तरफ से ये जानकारी दी गई है। दक्षिण अफ्रीका 20-21 फरवरी तक जोहान्सबर्ग में जी20 समूह के देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। दक्षिण अफ्रीका के पास दिसंबर 2024 से नवंबर 2025 तक G20 की अध्यक्षता है। मार्को रुबियो का कहना है कि वह साउथ अफ्रीका सरकार की भूमि अधिग्रहण नीतियां और अमेरिका विरोधी रुख की वजह से यह फैसला ले रहे हैं।