अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है। ईरान के साथ चल रही बातचीत को लेकर ट्रंप ने ईरान को सीधे तौर पर चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान एक 'बहुत अच्छे समझौते' के करीब पहुंच चुके हैं, लेकिन अगर वाशिंगटन को वह नहीं मिलता जो वह चाहता है, तो वह इस मामले को किसी और तरीके से खत्म करेगा।ट्रंप ने कहा, "हम एक बहुत अच्छे समझौते के बेहद करीब हैं। अगर आप ज्यादा जल्दबाजी करेंगे तो आपको बेहतर डील नहीं मिल पाएगी। धीरे-धीरे ही सही, लेकिन निश्चित रूप से हमें वह सब मिल रहा है जो हम चाहते हैं। अगर हमें वह नहीं मिला, तो हम इसे किसी और रास्ते से खत्म करेंगे।"