दतिया विधानसभा से विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली में गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। भारती को साल 2015 के भूमि विकास सहकारी बैंक में हुए भ्रष्टाचार के एक मामले में दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी पाया। विधायक ने अपनी मां के नाम से सहकारी बैंक में करीब 10 लाख 50 हजार की एफडी 3 साल के लिए कराई थी। उन्हें इसके बदले 13 प्रतिशत ब्याज भी मिल रहा था। हालांकि, बाद में विधायक ने इस अवधि को 3 साल से बढाकर 15 साल कर दिया गया। इस पर बैंक के कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। एमपी एमएलए कोर्ट ने शिकायत को गंभीरता से लिया और इसे धोखाधड़ी का मानकर केस दर्ज करने के आदेश दिए थे ।