जबलपुर - यूएस ट्रेड डील के विरोध में युवक कांग्रेस ने आज कलेक्ट्रेट का घेराव किया। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब की अगुवाई में ये विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस घंटाघर में बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई है। बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिए वॉटर केनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस ने युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब समेत करीब 60 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।