बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी भतीजी अज़मीना सिद्दीक और ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीक सहित 17 अन्य लोगों के खिलाफ आवास भूखंडों के आवंटन में कथित अनियमितताओं को लेकर ढाका की एक अदालत में भ्रष्टाचार का मुकदमा शुरू हो गया है । सूत्रों के अनुसार, भ्रष्टाचार निरोधक आयोग की सहायक निदेशक और मामले की शिकायतकर्ता अफनान जन्नत केया ने विशेष न्यायाधीश न्यायालय-4 के न्यायाधीश मोहम्मद रबीउल आलम के समक्ष गवाही दी है।