पश्चिम बंगाल के फल्टा विधानसभा चुनाव में मतगणना के पहले राउंड में ही बीजेपी को बहुत बड़ी बढ़त
पश्चिम बंगाल फल्टा विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मतगणना के पहले राउंड में ही लगभग 9086 वोटो से आगे चल रहे हैं l मतगणना के दो दिन पहले ही चुनाव मैदान छोड़ने वाले जहांगीर खान को मात्र 210 वोट प्राप्त हुए हैं l पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान फल्टा में कई बूथो पर बीजेपी के सिंबल के ऊपर टेप चिपका दिया था ,ऐसा कई बूथो पर हुआ था जिसके चलते निर्वाचन आयोग ने फल्टा विधानसभा चुनाव में दोबारा मतदान कराया ,21 में को हुए मतदान के बाद आज मतगणना जारी है जिसका रुझान पहले ही राउंड में साफ-साफ दिखाई दे रहा है l उम्मीद की जा रही है कि 24 परगना की फल्टा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं l


