पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा चुनाव में एक लाख से भी अधिक वोटो से जीती बीजेपी
पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार देबांगशु पांडा ने 1,09,021 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है l पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत मानी जा रही है l उन्होंने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शंभू नाथ कुर्मी को 109021 वोट से हरा दिया है l ताजा आंकड़ों के अनुसार, देबांगशु पांडा को अब तक कुल 149666 वोट मिले l इस जीत को ऐतिहासिक माना जा रहा है l फाल्टा सीट पर हुए इस उपचुनाव में शुरुआत से ही बीजेपी मजबूत स्थिति में नजर आई l मतगणना के हर राउंड में देबांगशु पांडा लगातार अपनी बढ़त बढ़ाते रहे l दूसरी तरफ विपक्षी दल काफी पीछे रह गए l


