पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान की मतगणना में बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा 19,701 वोटों से आगे चल रहे हैं l ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को अब तक 37,474 वोट मिले हैं, जो कुल वोटों का 60.93 प्रतिशत है l वहीं माकपा उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 17,773 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं l उन्हें 28.90 प्रतिशत वोट मिले हैंl  कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मुल्ला को 3,784 वोट मिले हैं और वे तीसरे नंबर पर हैं l वहीं तृणमूल कांग्रेस के जहांगीर खान को सिर्फ 1,904 वोट मिले हैं l निर्दलीय उम्मीदवार चंद्रकांता रॉय को 277 वोट हासिल हुए हैं l