उज्जैन में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर की स्वागत रैली के दौरान ब्लास्ट होने की खबर है l सूत्रों के अनुसार रैली में गुब्बारों को लाया गया था ,इन गुब्बारों में हाइड्रोजन गैस भरी थी l स्वागत रैली जब सांवेर रोड दो तालाब के पास पहुंची वहीं मंच पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत का कार्यक्रम था l इस दौरान एक कार्यकर्ता के हाथों में गुब्बारे थे जो कुछ देर बाद श्याम टेलर के हाथों से उड़वाना था l पुष्प वर्षा चल रही थी इसी दौरान कार्यकर्ता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को गुब्बारे देने के लिए आगे आया, श्याम टेलर के हाथ में गुब्बारे आने के पहले ही ब्लास्ट हो गया और इसमें तीन कार्यकर्ताओं को मामूली चोट आने की खबर है ,वह घायल बताए जा रहे हैं l मुंबई में लिफ्ट के अंदर भी हाइड्रोजन गैस से भारी गुब्बरों के ब्लास्ट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था l  उसके जस्ट बाद यह दूसरी घटना है जिसमें हाइड्रोजन गैस वाले गुब्बरों से ब्लास्ट की खबर है l