साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच अफेयर के चर्चे
मुंबई l साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही हैं। सिर्फ 24 की उम्र में उन्होंने कुछ बड़ी तेलुगु फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। एक्ट्रेस जल्द ही अनुराग बासु की रोमांटिक ड्रामा कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। श्रीलीला इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से लोकप्रिय हो रहीं एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल के दिनों में उनके और क्रिकेटर Tilak Varma के रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आई हैं। हालांकि, इन खबरों पर अब तक श्रीलीला की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
श्रीलीला और तिलक वर्मा करीब 1 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इंटरनेट पर उनकी हालिए सार्वजनिक मुलाकातों से इसका अंदाजा लगाया जा रहा है। साल 2025 दिसंबर में,पुष्पा 2 एक्ट्रेस अभिनेत्री वैकुंठ एकादशी के अवसर पर अपनी मां के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर गई थीं। उस दौरान तिलक भी अपने परिवार के साथ मौजूद थे।


