बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने अपनी नई म्यूजिकल हॉरर फिल्म रूह का किया आधिकारिक ऐलान
मुंबई l बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर अपनी नई म्यूजिकल हॉरर फिल्म 'रूह' (Rooh) का आखिरकार आधिकारिक ऐलान कर ही दिया है। इस प्रोजेक्ट के लिए टिप्स फिल्म्स और टिप्स म्यूजिक ने हाथ मिलाया है, जिसमें जाने-माने निर्माता कुमार तौरानी की मौजूदगी ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। इस फिल्म को साल 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में पैन-इंडिया स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की है। रूह' एक ऐसी हॉरर फिल्म होगी जिसमें खौफ के साथ-साथ रोमांस और दमदार संगीत को भी कहानी की मुख्य धुरी बनाया गया है। फिल्म के गाने सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने वाले अहम मोड़ के रूप में पेश किए जाएंगे।




