बड़नगर l दंगवाड़ा गांव स्थित प्रसिद्ध बोरेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस को एक CCTV  फुटेज हाथ लगा है। इसमें तीन नकाबपोश चोर साफ दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक ने हरी जैकेट, दूसरे ने काली जैकेट और तीसरे ने नीली जैकेट पहन रखी थी। फुटेज में तीनों युवक दान पेटियों से रुपये बोरे में भरते हुए नजर आ रहे हैं।चोरी को कुल पांच लोगों ने अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक मंदिर के अंदर दान पेटियां तोड़ते हुए दिखाई दिए, जबकि दो अन्य लोग बाहर रहकर रेकी कर रहे थे। सुबह जब मंदिर के पुजारी और ग्रामीण पूजा के लिए पहुंचे, तो उन्हें दान पेटियां टूटी हुई मिलीं।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और साइबर टीम को जांच के लिए बुलाया है। पुलिस मंदिर परिसर और आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।