मदनमोहन हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार : भिंड पुलिस ने 500 CCTV खंगाले, 100 से ज्यादा संदिग्धों से की थी पूछताछ..

भिंड के ऊमरी में तीन साल पहले सराफा व्यापारी मदनमोहन सोनी हत्याकांड और लूट मामले में खुलासा कर दिया है। लंबी जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने करीब तीन साल तक लगातार जांच करते हुए 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 100 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की। इसके बाद #आरोपियों तक पहुंच बन पाई।