अशोकनगर में 21 अप्रैल की देर रात पछाड़ीखेड़ा रोड स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम में एक संदिग्ध युवक द्वारा छेड़छाड़ की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज में युवक को संदिग्ध गतिविधि करते देखा।
कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही गश्ती दल और कोतवाली थाना की सिटी मोबाइल टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एटीएम तक पहुंचकर घेराबंदी की।