आखिरकार पकड़ा ही गया CCTV में दिख रहा शातिर चोर
कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में मोबाइल शॉप चोरी का किया खुलासा बीना से दबोचा शातिर चोर, 80 हजार के मोबाइल बरामद सीसीटीवी में कैद हुई थी पूरी वारदात...
अशोकनगर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल शॉप में हुई चोरी का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 80 हजार रुपये कीमत के दो आईफोन,एक सैमसंग और एक लावा मोबाइल बरामद किए हैं।


