छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब विक्रमपुर गांव के पूर्व सरपंच महुम सिंह उर्फ “हल्के राजा” पर फिल्मी अंदाज में जानलेवा हमला कर दिया गया। चार फोर-व्हीलर वाहनों में सवार होकर आए हथियारबंद बदमाशों ने इमलिया गांव के समीप उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की गूंज से पूरा इलाका थर्रा उठा और सड़क पर चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे और जैसे ही हल्के राजा की गाड़ी वहां पहुंची, बदमाशों ने बिना कोई मौका दिए गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।