शिवपुरी l बदरवास थाना क्षेत्र में धर्मांतरण कराने के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो महिला शिक्षिकाओं सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन शिक्षक और एक पटवारी शामिल हैं। यह गिरोह पिछले लगभग छह वर्षों से भोले-भाले लोगों को आर्थिक प्रलोभन देकर धर्मांतरण करा रहा था।आरोपी लोगों को धर्म परिवर्तन के बदले 25-25 हजार रुपये नकद के साथ अन्य सुविधाओं का लालच देते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।