विश्व की 21 क्रिकेट टीमों के पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सहवाज शरीफ से की इमरान खान के उचित इलाज की मांग
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान के उचित इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विश्व के 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अपील की है। इस अपील में भारत के दो पूर्व कप्तान भी शामिल हैं। यह पहल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल की ओर से की गई है। इमरान खान के मानवीय व्यवहार और उचित चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों की ओर से यह दूसरा पत्र है




