आज होगा भारत और पाकिस्तान की महिला cricket Team का आमना-सामना
महिला एशिया कप 2026 में आज 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी और दोनों ही टीमें अपना बेहतरीन खेल दिखाने की कोशिश करेंगी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है; टीम ने टूर्नामेंट के अपने शुरुआती दो मैचों में थाईलैंड और हांगकांग की महिला टीमों का सामना किया और दोनों ही मैचों में जीत हासिल की। अब 'वुमन इन ब्लू' अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ़ भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रही हैं।




