दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान आगरकर से शमी की फिटनेस और उनकी उपलब्धता को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर मुख्य चयनकर्ता ने बहुत ही नपा-तुला जवाब दिया और शमी की जमकर तारीफ भी की। 

अगरकर ने कहा कि, देखिए वह भारत के लिए एक अविश्वसनीय परफॉर्मर है। अगर उन्होंने कुछ कहा है तो मुझे उनसे या उन्हें मुझसे कुछ बात करनी चाहिए। लेकिन इंग्लैंड दौरे से पहले ही हमने कहा था कि अगर वह फिट हैं तो वह जाएंगे। दुर्भाग्य से वह फिट नहीं थे। हमारा घरेलू सीजन अभी शुरू ही हुआ है। इसलिए हम देखेंगे कि क्या व पूरी तरह फिट हैं। 

अगरकर ने आगे कहा कि, ये रणजी का पहला राउंड है जो चल रहा है। हम कुछ और मैच में देख पाएंगे कि वह फिट हैं या नहीं। अगर वह अपनी पूरी  क्षमता से अच्छा गेंदबाजी करते हैं तो शमी जैसे किसी खिलाड़ी को कोई क्यों नहीं चाहेगा?