ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी सीरीज में रोहित का बदला हुआ फिटनेस लेवल भी सभी का ध्यान खींच रहा था, जहां उनका वजन कम दिखाई दिया और उनका मूवमेंट और तेज नजर आया। इसी बीच उनके बचपन के कोच दिनेश लाड ने संन्यास से जुड़ी सभी अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए साफ कहा है कि रोहित अभी संन्यास का कोई इरादा नहीं रखते।

 रोहित ने आलोचकों को जवाब देने के लिए अपनी बैटिंग को ही हथियार बनाया है। कई लोगों का मानना था कि 2027 विश्व कप में यशस्वी जायसवाल उनकी जगह ले सकते हैं, मगर रोहित ने हालिया दो पारियों  पहले 73 और फिर 121* रन से दिखा दिया कि वह अब भी भारत के लिए मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं।