टी20 World Cup  2026 की शुरुआत सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होनी है। इससे पहले विवादों की line सी लग गई है। पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड  ने भारत में खेलने से इनकार किया, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें बाहर करते हुए स्कॉटलैंड को जगह दी। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड  के अध्यक्ष मोहसिन नकवी अपनी टांग अड़ा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ बैठक की और विश्व कप पर चर्चा की। नकवी ने बताया कि पाकिस्तान के विश्व कप में खेलने पर शुक्रवार या अगले सोमवार तक फैसला लिया जा सकता है।