मुंबई l भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि छोटे शहर से आने वाला खिलाड़ी भी दुनिया के सबसे बड़े मंच पर चमक सकता है। दिलचस्प बात यह है कि टूर्नामेंट की शुरुआत में खुद सैमसन को भी अपने प्रदर्शन को लेकर ज्यादा भरोसा नहीं था।