महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में  टूर्नामेंट से पहले वॉर्म-अप मुकाबले खेले जा रहे हैं। बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय महिला टीम को करारी शिकस्त मिली। इंग्लैंड ने उन्हें पांच रन से हरा दिया। कार्डिफ में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की महिला टीम ने एमी जोन्स और नेट शीवर ब्रंट की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में भारतीय महिला टीम 19.5 ओवर में सिर्फ 166 रन बना सकी। उनके लिए ऋचा घोष ने 68 रनों की पारी खेली।