दतिया विधानसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्य चुनाव प्रभारी बनाया गया है। सिंधिया को यह अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

भाजपा ने पहले नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को देकर सबको चौंका दिया। वहीं अब  चुनावी रणनीति को धार देने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा भरोसा जताया है। ग्वालियर-चंबल अंचल में मजबूत राजनीतिक पकड़ रखने वाले सिंधिया अब चुनाव अभियान की पूरी कमान संभालेंगे। उनकी सक्रियता से भाजपा बूथ  चुनाव प्रचार को और मजबूत करेगी।

दूसरी ओर सिंधिया की नियुक्ति को भाजपा का बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि सिंधिया की चुनावी रणनीति दतिया उपचुनाव में भाजपा को कितना फायदा दिला पाती है।