दतिया उपचुनाव में किन्नर महामंडलेश्वर ने बनाया चुनाव को रोचक
दतिया विधानसभा उपचुनाव किन्नर महामंडलेश्वर की बतौर प्रत्याशी एंट्री से रोचक बनने जा रहा है। भोपाल की रहने वाली और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर संजना सिंह (संजना नंद गिरि) ने नामांकन दाखिल किया था, अब उन्होंने भी चुनावी रण में ताल ठोक दी है।करीब दो साल पहले उन्होंने सरकारी सेवा से इस्तीफा देकर किन्नर अखाड़े का दामन थामा, जहां उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि मिली। संजना सिंह का दो टूक कहना है कि उनका न कोई परिवार है और न कोई उत्तराधिकारी, इसलिए वे बिना किसी निजी स्वार्थ या भ्रष्टाचार के सिर्फ जनता के लिए काम करेंगी। वे अपने चुनाव प्रचार में देशभर से किन्नर अखाड़ों और उस्तादों को आमंत्रित करेंगी।


