भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज में इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में नया इतिहास रच दिया। भारतीय टीम के 358 रन के स्कोर के जवाब में इंग्लैंड ने 669 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसकी मदद से इंग्लैंड WTC के इतिहास नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 600 रनों का आंकड़ा पार करते ही इतिहास रच दिया। इंग्लैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा बार 600 प्लस का स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। उसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तीन बार 600 प्लस रनों का स्कोर खड़ा किया है।