बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी बायोपिक फिल्म इथा को लेकर चल रहा विवाद अब सुलझता नजर आ रहा है
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी बायोपिक फिल्म 'ईथा' के नाम को लेकर चल रहा विवाद अब सुलझता नजर आ रहा है। यह फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार दिवंगत विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। पिछले दिनों परिवार के ही एक सदस्य द्वारा फिल्म के टाइटल पर आपत्ति जताए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि, अब विठाबाई की सबसे बड़ी बेटी ने सामने आकर इस पूरे मामले पर परिवार का रुख साफ कर दिया है और फिल्म के नाम का पूरा समर्थन किया है।


