शिवपुरी के कड़ेसरा गांव में फलदान कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस करते हुए दूल्हे ने बंदूक से हवाई फायर कर दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।
पुलिस ने आरोपी  के वीडियो खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसकी बारात आज निकलनी है, लेकिन उससे पहले ही वह कानूनी कार्रवाई में फंस गया है।
जिस बंदूक से फायर किया गया, वह उसकी मां के नाम पर लाइसेंसी बताई जा रही है। पुलिस शस्त्र जब्त करने और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।