बार में गोलीबारी में 11 लोगों की मौत, संदिग्धों की तलाश शुरू
दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा के एक बयान के अनुसार 14 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घायलों की उम्र या उनकी स्थिति के बारे में कोई विवरण नहीं दिया।
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी शनिवार तड़के प्रशासनिक राजधानी प्रिटोरिया के पश्चिम में सॉल्सविले टाउनशिप के एक छात्रावास के भीतर एक ‘बार’ में हुई। पुलिस ने बताया कि दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 11वें की अस्पताल में मौत हो गई। इसने बताया कि मारे गए बच्चों में तीन वर्षीय एक बालक, 12 साल का एक लड़का और 16 साल की एक लड़की शामिल हैं।



