दतिया के चर्चित बदमाश राजा अहिरवार को बड़ौनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजा अहिरवार ने 21 जनवरी को बसपा नेता लोकेंद्र अहिरवार को किडनैप कर बेरहमी से मारपीट की थी। मारपीट दौरान दामोदर यादव और चंद्रशेखर रावण के जिंदाबाद नारे लगवा कर अपनी फेसबुक आईडी से ... अवस्था में नेताजी के वीडियो वायरल किए थे। 
राजा अहिरवार ने पहले दतिया नगर में गोलीबारी की घटना की थी उसे दौरान दतिया पुलिस ने उसका जुलूस निकाला था जब यह कह रहा था नहीं बनेंगे लॉरेंस बिश्नोई। उसके बाद जेल से छूटने के एक सप्ताह बाद उसने लोकेंद्र अहिरवार का किडनैप कर घटना को अंजाम दिया था तब से यह चर्चित रहा इस मामले में न सिर्फ व्यापारियों ने बल्कि सामाजिक लोगों ने भी ज्ञापन देकर बदमाश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसको क्या बदमाश ने अपनी फेसबुक आईडी से धमकी भरे अंदाज में दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा को भी धमका दिया था इस बदमाश के हौसले इतने बुलंद थे कि यह अपनी फेसबुक आईडी से लगातार धमकी भरे मैसेज जिला प्रशासन को दे रहा था पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है इसके दो और साथी गिरफ्तार हो चुके हैं अभी दो और आरोपी गिरफ्तार होना शेष है।