बात करने का तरीका घटिया हो गया है ..चाय से ज्यादा तो केतली गर्म हो रही है
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस रविवार अपने ही सेवादारों और चेलों की क्लास लगा डाली। दरबार के बीच बाबा ने आत्मचिंतन करते हुए स्वीकार किया कि धाम में अब बड़े बदलाव की जरूरत है, क्योंकि वहां मौजूद सेवादारों का रवैया बेहद खराब हो चुका है।बाबा ने कड़े शब्दों में कहा कि सेवादारों की टोन और बात करने का तरीका 'घटिया' हो गया है। वे भक्तों को इस तरह धक्का देते हैं जैसे वो आर्मी वाले हों। धीरेंद्र शास्त्री ने तंज कसते हुए कहा कि "चाय से ज्यादा तो केतली गरम हो रही है।"



